थूकों से वड़े

थूकों से वड़े बनाता जा रिया हूँ
स्वाद पर स्वाद लिए जा रिया हूँ
भाग रहे हैं सब
मैं भी भाग रिया हूँ

कम्पीटीशन का जमाना है
कम्पीटीशन के बोझ से दबता जा रिया हूँ
फिर भी चलता जा रिया हूँ
चलता जा रिया हूँ

हैं थोड़े से सितारे हमारे
चमकते हैं जो सबसे न्यारे
चमचागिरी उनकी करता जा रिया हूँ
भिखारी हूँ सदा से
कटोरा भीख का सबके आगे
मैं फैलाता जा रिया हूँ

हूँ, भारत का रहने वाला
भारत की शानबान पर
करता था कभी बड़ी बड़ी बातें
अब तो बस बतियाता जा रिया हूँ
बतियाता जा रिया हूँ