गौ
महऋषि दयानंद ने भारत वर्ष मे गोरक्षा गोसम्वर्द्धन विषय के महत्व को पहली बार देश के मंच पर प्रस्तुत किया था.
स्वतंत्रता से बहुत समय पूर्व गांधी जी के समय से ले कर स्वतंत्रता के पश्चात भी गौरक्षा गोहत्याबंदी बहुचर्चित अखिल भारतीय स्तर के अभियान जिन में आर्य समाज ने भी मुख्य भूमिका निभाइ थी भिन्न भिन्न स्तरों पर लगातार चलते रहे हैं. देश की राजनीति गांधी जी के समय से ही गौ को एक राजनीति का मुद्दा बनाती रही है.
आज कोइ यह नही समझने का कष्ट करता कि मुख्य रूप से शाकाहारी देश होने के कारण गौ विशेषत: भारतीय नस्ल की गौ का भारत वर्ष के समाज के स्वास्थ्य, कृषि और आर्थिक रूप से जो महत्व है वह एक छोटी राजनीति से ऊपर उठ के देखने का विषय है.
मीडिया ने भी पाश्चात्य डेरी उद्योग के आर्थिक दबाव में ,सब को भारत वर्ष की श्वेत दुग्ध क्रांति की मृग छाया के भ्रम जाल में सुला कर, गौ के हित को गोण बना दिया है.
वेदों में गोपालन विषय पर इतना उपदेश मिलता है कि पाश्चात्य का आधुनिक तम पशुपालन विज्ञान उस के सामने बहुत हल्का पडता है. इस बात का प्रत्यक्ष अनुभव लगभग पांच वर्ष पूर्व तब हुआ जब मुझे वृन्दावन स्थित दीनदयाल पशु विज्ञान महाविद्यालय के तत्कालीन कुल पति Dr Garg ने वेदों मे गोपालन विषय पर एक वार्ता प्रस्तुत करने का सुअवसर प्रदान किया था. मुझे अपनी वार्ता के पश्चात बडा संतोष हुआ जब विश्वविद्यालय के पशुविज्ञान विशेषज्ञों से यह सुनाने को मिला कि वेदों मे गोपालन के सम्बंध में जितना ज्ञान दिखाइ दिया, पाश्चात्य पशुपालन अनुसंधान उतना अभी तक नही समझ पाया है.
सरकारों की अनदेखी, राजनेत्ताओं की स्वार्थ परक नीतियों और पाश्चात्य शिक्षित मैकाले पुत्रो के पूर्वाग्रहों के चलते हमें अपने निजी सामर्थ्य से समाज और देश के हित में आज गोरक्षा क्यों और कैसे करनी होगी इस विषय पर यह लेख माला प्रस्तुत करने का प्रयास आर्य मित्रों में प्रस्तुतिकरण का विचार है.
इस विषय को तीन निम्न लिखित भागों मे देखा जा सकता है.
1. वेदों, गृह सूत्रों, पुराणों इत्यादि मे गोपालन विषय
2. आधुनिक वैज्ञानिक आधार पर आज के परिपेक्ष में समाज/विश्व में गोपालन का मह्त्व
3. भारत वर्ष में आज की परिस्थितियों मे गौपालन गोसम्वर्द्धन कैसे किया जाए
इस लेख माला की भूमिका के रूप में निम्नलिखित प्रस्तुत है.
गौ माता के भारत वर्ष को वरदान (1)
क्या कभी पूजनीय आचार्य राम देव जी के प्रवचन सुनते हुए यह ध्यान में आता है कि आचार्य जी कितनी सरलता से अभूत पूर्व विलक्षण कुशाग्र बुद्धि, विस्मयकारी स्मरण शक्ति द्वारा संस्कृत, हिन्दी तथा अंग्रेज़ी में भारतीय वेद , शास्त्रों, आयुर्वेद, आधुनिक पाश्चात्य विज्ञान से उद्धरित अपना शुभ उपदेश देते हैं ।
यह उसी प्राचीन भारतीय परम्परा का द्योतक है जिस के चलते यहां परिवारों में संपूर्ण वैदिक संहिताओं का कण्ठस्थ ज्ञान होता था । आज भी ऐसे विद्वानों के दर्शन का सौभग्य मिलता है, जिन्हे सम्पूर्ण रामचरित मानस पर इतना अधिकार है कि तुलसी की कोइ भी चौपाइ कहीं भी सहज मे कह देते हैं। कितने ही सस्कृत के ऐसे विद्वान मिलते हैं, जिन का वैदिक वाङ्गमय, गीता, उपनिषद इत्यादि पर इतना ही अधिकार है कि कहीं पर भी बड़े सहज में संस्कृत उक्तियों को यथा स्थान कह देते हैं।
इतनी विलक्षण मस्तिष्क शक्ति को हम सब भारतीय कभी महत्व नहीं देते। हम इसे स्वाभाविक मान बैठते हैं (we take it for granted) ऐसी कुशाग्र बुद्धि का परिचय विश्व की किसी भी सभ्यता में इतने साधारण सहज रूप में कहीं भी कभी भी नहीं पाया जाता। यह एक शोध का विषय है कि मानव मस्तिष्क पर यह विस्मय कारी प्रभाव केवल भारत वर्ष में ही क्यों देखने को मिलता है ? भरतीयों की कुशाग्र बुद्धि का लोहा आज भी विश्व मानता है ! इस सत्य के पीछे क्या रहस्य है? आइये इस पर बात करें !
आधुनिक विज्ञान यह बताता है कि मानव मस्तिष्क का 70% भाग वसा होता है। परन्तु केवल एक विशेष प्रकार के वसा ही मानव मस्तिष्क और नेत्र शक्ति का पोषण करते हैं । विज्ञान की भाषा में इन्हें DHA (Decosa Hexaenoic Acid) और EPA (Ecosa Pentaenoic Acid) कहते हैं। पाश्चत्य आयुर्विज्ञानिक Phospatidyl Serine का प्रयोग प्रौढों कि स्मरण शक्ति को पुनः सुधारने के लिए करते हैं । Phospatidyl Serine को गौ माता के मस्तिष्क में भी पाया जाता है। बुचड़ खानों से गौ के मस्तिष्क से इस तत्व को निकाल कर स्मरण शक्ति बढ़ाने की औषधि बनाइ जाती है। कृत्रिम रूप इसे सोयाबीन के तैल से भी निकाला जाता है।
आधुनिक विज्ञान यह बताता है की मानव मस्तिष्क को बनाने वाले DHA और EPA जिस आवश्यक वसा से बनते हैं उसे ओमेगा 3 के नाम से जाना जाता है ! ओमेगा 3 वसा प्राकृतिक रूप से शाकाहार में केवल मात्र हरे चारे पर पोषित गौ माता के दूध मे ही पाए जाते हैं। मांसाहारियों के लिए मछली में भी ओमेगा 3 पाया जाता है !
गर्भ मे माता को कैसा पोषण मिलता है, शिशु के जन्मोपरान्त माता से कैसा पोषण मिलता है , और उस के उपरान्त आहार में क्या मस्तिष्क के पोषक तत्व हैं इन्ही बातों पर मानव मस्तिष्क आधारित है ! सहस्रों वर्षों से गौदुग्ध पर पोषित भारतीय मस्तिष्क आज भी विश्व में सर्वोत्तम पाया जाता है ! परन्तु गौदुग्ध के अभाव में शाकाहारी भारतीय मस्तिष्क क्या भविष्य में भी उत्तम स्थान बनाए रख पाएंगे यह एक चिंतन का विषय है? कम से कम अपने मछली खाने वाले भाइयों से तो अवश्य उन्नीस रह जाएंगे !
इसी प्रकार सूर्य की किरणों के त्वचा पर पडने से शरीर में जो तत्व उत्पन्न होते हैं उन के बारे मे विज्ञान की जानकारी अभी भी सीमित है. सुविधा के लिए इसे विटामिन डी नाम दिया जाता है ! परन्तु वास्तव में विटामिन डी जैसी कोइ वस्तु नहीं पाई जाती. बूचड खानों से गौ की खाल से सोल्वेंट तकनीक solvent process extraction से गौ की त्वचा का तैल अलग किया जाता है, इस तैल का सूर्य में पाई जाने वाली परा बैंगनी किरणों ultra violet B rays से उपचार करने पर जो तत्व उपलब्ध होता है उसे विटामिन डी नाम दिया जाता है ! 'विटामिन डी' एक वसा में घुलन शील तत्व होता है ! मानव शरीर में सब से अधिक खनिज कैल्शियम होता है अस्थि पंजर सारा कैल्शियम और फास्फोरस का बना होता है ! कैल्शियम बिना सूर्य के द्वारा प्रदत्त तत्व (जिसे विटामिन डी का नाम दिया जाता है) मानव शरीर को उपलब्ध नहीं होता ! माताओं के स्वास्थ्य में यह एक बडा महत्व पूर्ण विषय है! गौ को वेदों में द्युभक्ता कहा है !यह विषय ऋग्वेद के प्रथम मण्दल के 50वें सूक्त के अंतिम तीन मंत्रों मे हृदय्रोगघ्न्योपनिषद में आता है.
इस के विपरीत भैंस एक जलीय पशु है जो धूप से दूर भाग कर जोहड, नाले के पानी में रहना पसन्द करता है ! इसी लिए बताया जाता है कि भैंस के दूध में विटामिन डी नहीं होता ! यद्यपि भैन्स के दूध में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है परन्तु सूर्य तत्व के अभाव में वह कैल्शियम मानव शरीर को नहीं मिलता !
यूं तो अलसी के बीज में भी ओमेगा3 प्रचुर मात्रा मे होता है. परंतु सारा समाज कितना अलसी का बीज खा सकता है? गोदुग्ध ही मानव समाज को सुलभ स्वास्थ्य दायक विकल्प है.
आधुनिक विज्ञान अब विटामिन डी को एक अत्यंन्त महत्वशाली तत्व मानने लगे हैं। मानव शरीर के स्वास्थ्य और निरोगता में विटामिन डी एक अनिवार्य पोषक तत्व बताया जाता है।
इन्हीं दो तथ्यों से यह समझा जा सकता है कि भारत वर्ष में गोचर मे पोषित गौ दुग्ध को अमृत क्यों कहा है।
नागरिक क्षेत्रों में लगभग सब लोग डेरी उद्योग से मिलने वाले दूध पर निर्भर रह्ते हैं ! डेरी उद्योग का सारा दूध प्राय: भैंस का होता है ! भारत वर्ष में माताओं में अस्थि रोग आर्थरायटिस एक महामारि का रूप ले रहा है! इस के पीछे डेरी उद्योग के दूध की भूमिका को नज़र अंदाज़ करना एक बडी भूल है! पर विवशता यह है बाज़ारी अर्थ व्यवस्था में डेरी उद्योग बिना जन सामान्य के स्वास्थ्य के बारे में सोचे केवल भेंस के दूध को ही महत्व दे रहा है! और फिर गौ तो हिंदु धर्म का प्रतीक बन जाने के कारण सेक्युलर नीतियोंके चलते, एक उपेक्षा का विषय बन गई है ! आज गौ दुग्ध की उपलब्धि भी एक कल्पना बन चली है ! डेरी के दूध के स्वास्थ्य विषयक चिंतन पर हमारे बुद्धिजीवि वर्ग और मीडिया का ध्यान नहीं जाता !
subodhkumar ईश
subodhkumar
ईश कृपा और गोमाता के आशीर्वाद से गो विषय को रजनीति से ऊपर उठाने और जन साधारण मे इन विषयों पर जागृति के लिए जाह्नवी हिंदी पत्रिका ने भी एक लेख शृङ्खला आरम्भ की है. कुछ समय पहले तक तो मैं अंग्रेज़ी में इन विषयों पर लिखता रहा हूं. अब जन साधारण तक यह चेतना फैलाने के लिए हिंदी में और आप के माध्यम से भी प्रयास आरम्भ किया है.विश्व मंगल गोग्राम यात्रा जैसे देश व्यापी अभियान भी चल रहे हैं. इन के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों मे सक्रियात्मक योजनाओं द्वारा कुछ काम भी यथा शक्ति और सामर्थ्य हो रहा है. 'कर्मण्येवाधिकारस्ते' यही ध्यान मे रखा है.
आर्य मित्रों को यदि गोसम्वर्द्धन विषय में अधिक रुचि हो तो उन से प्रर्थना है कि पूर्वी दिल्ली स्थित अपने महऋषि दयानंद गोसम्वर्द्धन पधारने की कृपा करें.
इस केंद्र की गति विधियो पर Dr S.S. Gupta Dlit,पूर्व वाइस चांसलर आगरा विश्वविद्यालय का निम्न लिखित विवरण जांकारी के लिए प्रस्तुत है.
Goshala as an Economic Growth Model
a Micro Case Study
by Dr S.S.Gupta
Ph.D., D.Litt
Ex-Vice Chancellor, Agra University.
Assisted with in puts from
Subodh Kumar ( Email subodh1934@gmail.com)
Maharishi Dayanand Gosamwardhan Kendra, Delhi-96
Soon after India became independent in 1947, First Five tear Plan (1951) was launched on mixed economy model of Russia. The basic idea was to eradicate poverty, unemployment, illiteracy and disease in the shortest and quickest period of time, and also to lay down sound foundations fro future growth.
Since then ten five year plans have gone by and yet these aims are still eluding us. Even to-day more than 30% population lives below the poverty line. Villages which should be the basic source of feeding people and capital formation are drying up. Villagers are committing suicides and deserting villages, only to end up as forced to live like animals on the outskirts of towns in underdeveloped, unrecognized colonies.
These five years plans could not achieve two digit growths. They further ended up widening the gap between 10% rich and 90% poor population.
Ultimately in 1991 the Planning Commission had to give up completely even the pretence of Russian Model and adopt the free world model. During the last 18 years, even this did not make much difference.
Rate of industrial development in the tenth plan was 7.3%. Regional imbalances and population imbalances have increased.
Citing a micro study, The Hindustan Times has recently come out with a pathetic picture of Uttar Pradesh. On all fronts the picture is very gloomy to say the least. Corruption is at high pedestal and is continuing to rise further. Crime rate is galloping. There is shortage of all the essentials of infrastructure.-roads, railways-electricity, good educational institutions, schools for poorer sections of society, health care and hospital facilities and any capital formation. On all fronts we have failed miserably. And this micro study of one state of U. P. is equally true of the entire country.
The billion dollar question is: What should be done?
The answer is provided in a very convincing way by the ancient Vedic wisdom.
In modern terminology, it says ' Life is one'. It can not be segregated in to water tight compartments of Economics, Political, Social, Ethical etc. There must be a balanced and integrated growth of all the compartments with a view to make the common man happy and at peace with himself and his environments. Too much emphasis should not be laid down, as per western model on the material growth.
Indian Traditions for Sustainable Society
Indian approach to sustainable society was not in terms of GDP (Gross Domestic Product), but on GNH (Gross National Happiness).
The social scientists are still finding definitions of Happiness. The Indian concept defined it as Life Satisfaction.
For achieving satisfaction in life, human was expected to lead a life integrated with nature.
Yoga was the term. For adult mature life style the prescribed Yoga was Kriya Yog that comprised Tapah, Santosh, Swadhyay and Iswar Pranidhan.
Integration with nature was conceived in symbiotic relation ship with domestic animals and Organic Cow for economic growth
सुविवृतं सुनिरजमिन्द्र त्वादत्मिद्यश: !
गवामप ब्रजं वृधि कृणुत्व राधो अद्रिव: !! ऋ1.10.7
Unimaginably famous, convenient, simplest and most easily achievable method to growth of riches and prosperity is by opening and managing large herds of Cows.
Agriculture.
Famous Rig Ved mantra ascribed to Rishi Krishna Angiras describes it very succinctly.
गोभिष्टरेमामतिं दुरेवां यवेन क्षुढं पुरुहूत विश्वाम् !
वयं राजभि: प्रथमा धनान्यस्माकेन वृजनेना जयेम !!
ऋ10.42.10
Through Animal Husbandry -Cows, Horses etc. alleviate poverty of the deprived , Feed the hungry through enabled -organic- agriculture.
This life style will make the individual prosperous and state rich, to preclude disgruntled folks from following socially destructive activities in life.
Goats, Sheep, Cows and Horses were common pets. Virtues of keeping house hold cow as pet were recognized , and extolled at great length.
What modern science describes as unsaturated fatty acids in the family of Omega3, providing Essential Fatty Acids DHA (Docosa Hexaenoic Acid) and EPA(Ecosa Pentaeonic Acid) that activate and constitute the human brain functioning, and CLA the conjugated Linoleic Acids, the EFAs that provide disease resistance and immunity to human body.
Omega3 and CLA were found to be essentially available in the milk of cattle fed on green fodder.
The alternative feeds that can enhance CLA and Omega 3 are by additional richer and modified cattle feed ingredients turn out to be very expensive for the Indian farmers. To ensure the health giving nutritional qualities to Cow milk, thus it becomes very important for us in India to remind ourselves that the traditional Indian strategy of Pasture feeding was the most scientific and economical for the farmers. NewZealand has become the world's leading dairy product nation on the strength
Life in rural India thus traditionally revolved around household cows. Cows were not affectionately kept as just pets, on sentimental or religious considerations. Highly nutritious health giving milk in purest form was produced at home. From a living cow dung and urine provided a free source of organic manure, home made large source of medicinal remedies. From a dead cow leather, and very rich fertilizer for soil was made available. In addition to farm yard manure, all the minerals in the dead Cow's body were recycled as micronutrients in the soil. Phosphorus in soil is now recognised to be the most significant of these. In fact Agriculture experts are very worried at the anticipated crisis of phosphorus shortage.
The road to happiness thus goes via Cows. The more the cows and more they are happy, the more villages and towns will be happy.
Modern economists have already started working on Human Happiness Index in contrast with older concept of Gross Domestic Product as a measure of growth and prosperity of Society.
This is convincingly proved by a micro study of a dairy of Delhi. Here are the data that speak for them selves.
Table No 1
Herd Population Growth
year 2001-02 2002-03 2003-04 2004-05 2005-06 2006-07 2007-08 2008-09
herd Nos 216 283 283 315 337 365 392 418
1. Total population of herd during the 8 years period has been growing continuously. From 256 in 2001-02, it has increased to 418 in 2008-09. About 150 young male and female calves have been passed to sister Goshalas . Thus the total herd strength at 2009 can be taken as 418+_150=568. This represents a 221.8% increase in eight years period. This works out to an annual increase of 221.8 divided by8 = 27.7%.
2. During the period 1951 to 2009, the growth rate of India or any part of it, was not even 40% of this.
3. This growth rate includes both the females and males. The value of male calves to the society is of no less importance. They not only provide very good bulls for natural breeding services, but also as motive power for rural agriculture activities.
4. All cattle whether male or female, productive or non productive besides Milk is a constant source of Cow Dung and Urine. Dung is being used as input for bio-methanation. Methane from Biogas is an excellent source of green renewable
Power. The biogas slurry is an excellent organic
manure for Organic Agriculture. rich in all the
micronutrients . No chemical Fertilizer in the
world can claim the ability to supply with all the
Micronutrients required by agriculture.
5. There is growing body of research in
manufacturing of a very large number of
value added FMCG (Fast moving consumer
goods) toiletries soaps, sanitizing products,
room fresheners, mosquito repellants etc.
6. A large number of medicinal and agricultural
preparations from Dung and Urine are also
enhancing the economic worth of cattle wealth.
Table No.2
No of Milch Cows
year 2001-02 2002-03 2003-04 2004-05 2005-06 2006-07 2007-08 2008-09
milch cows 58 79 79 80 82 82 90 115
1. Number of Milch Cows , in 8 years went on increasing. From 58 in 2001-02 it increased to 115 in 2008-09, ie an increase of 198.3% in 8 years. This is increase works out to 24.8% per annum. No growth model of the world assures this rate of growth.
2. Milch Cows yield Milk from which a large number of products such as Paneer , Cheese, Yoghurt, butter milk, Butter, Ghee, Ice creams,
Confectioneries, Health drinks etc are value added products of great economic value and providing employment to large number of people .
Table No. 3
Total Milk Production
Year 2001-02 2002-03 2003-04 2004-05 2005-06 2006-07 2007-08 2008-09
kiloliters 148 175 178 211 225 237 231 284
1.In 2001-02, 58 Milch cows yielded 148 kilo
liters of milk, ie about 2.5 kilo liters of milk
per cow. This works out to production of 7
liters of Milk per cow averaged over 365 days.
3. In 2008-09. 115 milch cows yielded 284 kilo
liters of milk. that is about 2.5 kilo liters of milk
per total cow herd strength. Averaged over 365 days it works out to
production of about 7 liters of milk per cow.
A point to be noted is that Goshala had started with an initial herd of about 20 Cross bred cows in 1992-93. Around 2000-20001, decision was taken to gradually convert this herd to Indian breeds of cows. No AI (Artificial Insemination) is practiced in this Goshala. To prevent inbreeding bulls that are used for natural breeding are not used continuously for more than 4 years in this herd. About 80% of the total herd is estimated to be of Indian breeds. This is being ascertained by DNA testing of the Cows in this Goshala. Indian breeds of cows classified as Bos Indicus have AminoAcid Proline at the 67th position of DNA instead of Histedine.. Sahiwal/Gir breed has been adopted for this Goshala
It is an excelent piece of
It is an excelent piece of information for all the lovers of Cow; Nature and Vedic Dharma. Thanks a lot
Anand
आचार्य
आचार्य सुबोध जी
आपने भारत की एक अत्यन्त कारुणिक अवस्था पर सबका ध्यान आकर्षित किया है यथा "भारत वर्ष में माताओं में अस्थि रोग आर्थरायटिस एक महामारि का रूप ले रहा है! इस के पीछे डेरी उद्योग के दूध की भूमिका को नज़र अंदाज़ करना एक बडी भूल है! पर विवशता यह है बाज़ारी अर्थ व्यवस्था में डेरी उद्योग बिना जन सामान्य के स्वास्थ्य के बारे में सोचे केवल भेंस के दूध को ही महत्व दे रहा है! और फिर गौ तो हिंदु धर्म का प्रतीक बन जाने के कारण सेक्युलर नीतियोंके चलते, एक उपेक्षा का विषय बन गई है ! आज गौ दुग्ध की उपलब्धि भी एक कल्पना बन चली है ! डेरी के दूध के स्वास्थ्य विषयक चिंतन पर हमारे बुद्धिजीवि वर्ग और मीडिया का ध्यान नहीं जाता ।"